नवरात्रि व्रत के दौरान अक्सर लोग साबूदाना खिचड़ी, फल और कुट्टू की पूरी खाते हैं। यदि आप फलाहार में कुछ नया और टेस्टी बदलाव चाहते हैं, तो Aloo Chilla Recipe के जरिए कच्चे आलू का कुरकुरा चीला तैयार कर सकते हैं। यह फलाहारी डिश बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और व्रत वाली हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
फलाहारी आलू चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
कच्चे आलू से चीला बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत होती है। आप अपने किचन में मौजूद इन साधारण चीजों से इसे बना सकते हैं:
- 2 मध्यम आकार के कच्चे आलू
- 1 से 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- जीरा और सेंधा नमक (स्वादानुसार)
- सेंकने के लिए घी या तेल
- थोड़ी सी कद्दूकस की हुई गाजर
कच्चे आलू का चीला बनाने की आसान विधि
सबसे पहले कच्चे आलू को छीलकर अच्छी तरह धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। इसमें थोड़ी सी कद्दूकस की हुई गाजर मिलाएं। इसके बाद आलू और गाजर के मिश्रण को पानी से 2 से 3 बार धो लें, ध्यान रखें कि इसका पूरा स्टार्च बाहर न निकले। अब हाथों से दबाकर सारा पानी निकाल लें।
इसके बाद इस मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इस तैयार मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाले आपस में मिल जाएं।
तवे पर ऐसे करें क्रिस्पी फ्राई
अब तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। आलू के मिश्रण का एक हिस्सा तवे पर डालकर हाथ या चम्मच की मदद से फैलाकर गोल चीले का रूप दें। इसे मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
जब चीला नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने लगे, तब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें। दोनों तरफ से क्रिस्पी होने के बाद इसे प्लेट में निकालें और व्रत वाली चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।


कमेंट्स (0)