फ्लिपकार्ट पर आने वाली Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के लिए POCO ने अपने कई स्मार्टफोन्स की नई फेस्टिव कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के इस पोर्टफोलियो में 11,999 रुपये से लेकर 46,999 रुपये तक के मॉडल शामिल हैं, जिन पर सीमित समय के लिए छूट दी जाएगी।
C Series और M Series की नई कीमतें
सबसे कम कीमत वाले विकल्प के तौर पर POCO C81x को 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी सामान्य कीमत 12,499 रुपये है। इसके अलावा POCO C81 का 4GB + 64GB वेरिएंट 12,999 रुपये और POCO C85x का 4GB + 64GB मॉडल 13,999 रुपये में मिलेगा। बैटरी के शौकीनों के लिए POCO M8x भी इस सेल में उपलब्ध होगा, जिसके 4GB + 128GB मॉडल की फेस्टिव कीमत 17,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस फोन में 7,900mAh की बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 8,000mAh बैटरी वाला POCO M8 Power का 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल 23,999 रुपये में बिकेगा।
X8 Series और प्रीमियम मॉडल के ऑफर्स
POCO की सबसे बड़ी छूट X8 Series में मिल रही है, जहां सामान्य कीमत के मुकाबले 6,000 रुपये तक का अंतर है। POCO X8 का 6GB + 128GB मॉडल 24,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में आएगा। वहीं इस सेल में POCO X8 Power की शुरुआत 29,999 रुपये से होगी, जिसमें 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 6.83 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। सबसे महंगे मॉडल के तौर पर POCO X8 Pro Max की शुरुआती फेस्टिव कीमत 42,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 46,999 रुपये में मिलेगा।


कमेंट्स (0)