ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर जारी Flipkart Big Bang Diwali Sale में Sony Bravia 2 II 43 inch 4K Smart TV पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 54,900 रुपये की लिस्टेड कीमत वाला यह टीवी स्पेशल डील्स के जरिए 37,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Sony Bravia 2 II पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल की आधिकारिक कीमत 54,900 रुपये दर्ज है। सेल के दौरान इसे 46,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा यदि ग्राहक ‘Wow Deal’ का फायदा उठाते हैं, तो इसे 37,999 रुपये में हासिल किया जा सकता है। इस तरह टीवी पर करीब 16,000 रुपये से अधिक की बचत का मौका बन रहा है।
डिस्प्ले और साउंड फीचर्स
इस स्मार्ट टीवी में 108 सेमी यानी 43 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो 4K Ultra HD रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है ताकि कंटेंट देखने का अनुभव स्मूथ रहे। ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए टीवी में 20W साउंड आउटपुट वाले दो स्पीकर मौजूद हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम और पोर्ट कनेक्टिविटी
यह टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है, जिससे ऐप्स और कंटेंट तक पहुंच आसान हो जाती है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 4 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है।


कमेंट्स (0)