त्योहारों के अवसर पर या रविवार के नाश्ते में पूड़ियां और कचौड़ी हर भारतीय घर में पसंद की जाती हैं। लेकिन अक्सर यह शिकायत रहती है कि पूड़ियां कड़ाही में तो फूलती हैं लेकिन प्लेट में आते ही पिचक जाती हैं। सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास ट्रिक शेयर की है, जिससे Ranveer Brar Poori Recipe को आसानी से परफेक्ट बनाया जा सकता है।

आटा गूंथने के खास तरीके और सामग्री

आटा गूंथते समय पानी की जगह आधे पानी और आधे गुनगुने दूध का इस्तेमाल करने से पूड़ियां रुई जैसी नरम बनती हैं। इसके अलावा एक कप आटे में एक चम्मच ताजा दही या मलाई मिलाने से आटा मुलायम रहता है और पूड़ियां काफी समय तक फूली रहती हैं। दो कप गेहूं के आटे में डेढ़ बड़ा चम्मच बारीक सूजी मिलाने से भी फायदा मिलता है। सूजी बाहरी हिस्से को क्रिस्पी बनाती है और लंबे समय तक पिचकने नहीं देती।

परफेक्ट पूरी बनाने की विधि

परफेक्ट Ranveer Brar Poori Recipe के लिए दो कप गेहूं का आटा, डेढ़ बड़ा चम्मच बारीक सूजी, अजवाइन और एक चम्मच देसी घी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे गीले कपड़े से ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी पानी सोख ले। इसके बाद छोटी लोइयां तोड़कर तेल लगाकर बेल लें। कड़ाही में तेल तेज गर्म करें और मध्यम-तेज आंच पर पूड़ी तलते समय हल्के हाथों से दबाएं।