खगोलीय और ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य आगामी 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। Surya Gochar 2026 के इस बड़े बदलाव से तुला राशि में पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति बनेगी, जिससे कई ज्योतिषीय योगों का निर्माण होगा।

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक तुला राशि में सूर्य के पहुंचने से त्रिग्रही योग के साथ-साथ बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बनने की स्थिति बनेगी। सूर्य 16 नवंबर तक इसी राशि में संचरण करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए इसे बेहद खास बताया जा रहा है।

सिंह राशि पर Surya Gochar 2026 का प्रभाव

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर तीसरे भाव में होगा। इस दौरान साहस, पराक्रम और ऊर्जा में वृद्धि होने की संभावना है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को भी कारोबार में बड़ी उपलब्धि मिलने के आसार हैं।

तुला और मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर नौकरी और व्यापार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कई तरह की उपलब्धियां मिल सकती हैं और नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, हालांकि कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। मकर राशि वालों के लिए भी करियर में बदलाव और आमदनी में सुधार के अच्छे योग बताए गए हैं।

संबंधित खबरें