कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को Jantar Mantar के पास से हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, सौरव दास अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, CJP के ये सदस्य JDU दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर आए और गेट लांघकर जंतर-मंतर की एक साइड पर चले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस आगे एफआईआर भी दर्ज कर सकती है।

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया था।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड को नए प्रदर्शन स्थल के रूप में तय किया गया है। इस रोक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

संबंधित खबरें