अमेरका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें व्हाइट हाउस में दुनिया भर के कई बड़े टेक दिग्गज पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन द्वारा बुलाई गई इस White House AI Meeting में 31 लोगों के शामिल होने की पुष्टि की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सुरक्षा और इनोवेशन के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा हो रही है।
Elon Musk और Sundar Pichai सहित 31 दिग्गज शामिल
बैठक में एलॉन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एनवीडिया के जेंसेन हुआंग और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, इस White House AI Meeting में टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड ल्यूट्निक और नासा एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइसैकमैन जैसे अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए हैं। ओपनएआई की तरफ से अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन मौजूद रहे, जबकि सीईओ सैम ऑल्टमैन सैन फ्रांसिस्को में अपने सम्मेलन के कारण शामिल नहीं हो सके।
सुरक्षा चिंताएं और ऑटोनॉमी पर बहस
यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब AI एजेंट पहले से ज्यादा ताकतवर हो चुके हैं और बिना हर कदम पर इंसान की मंजूरी के कंप्यूटर और वेबसाइट पर काम कर सकते हैं। हाल ही में ओपनएआई और एंथ्रोपिक के एआई एजेंटों द्वारा बिना निर्देश के दूसरे सिस्टम तक पहुंचने की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है। Reuters-Ipsos के सर्वे के मुताबिक 73 प्रतिशत अमेरिकियों को चिंता है कि कंपनियां नुकसान रोकने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रही हैं। हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा है कि अमेरिका को चीन से आगे रहना है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा और ट्रांसपेरेंसी भी जरूरी है।
नया सरकारी पोर्टल और ट्रंप का रुख
डोनाल्ड ट्रंप का जोर अमेरिका को AI की ग्लोबल रेस में आगे रखने पर है और वह ज्यादा रेगुलेशन के पक्ष में नहीं हैं। इसी बैठक के दिन अमेरिका ने एक नया AI-पावर्ड सरकारी पोर्टल America.gov भी पेश किया है, जिसका मकसद लोगों को सरकारी सेवाओं और जानकारी तक एआई के जरिए पहुंच देना है। शुरुआती स्तर पर यह वेबसाइटों से जानकारी खोजने में मदद करेगा और आगे चलकर मेडिकेयर एनरॉलमेंट और पासपोर्ट रिमूवल जैसे कामों में भी मदद करेगा।


कमेंट्स (0)