ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के उत्तर में शनिवार सुबह न्यूकैसल नाइट्स रग्बी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए सड़क किनारे जुटी भारी भीड़ में एक अनियंत्रित कार घुस गई, जिससे बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। Australia car crash की इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने 18 साल के ड्राइवर को किया गिरफ्तार

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, इस Australia car crash हादसे में एक 5 साल की बच्ची और एक 67 साल के बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती अन्य आठ घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, जिनमें एक अन्य 5 साल की बच्ची और एक 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने गाड़ी चला रहे 18 साल के युवक को मौके से हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

आतंकी साजिश से पुलिस का इनकार

शुरुआती जांच के आधार पर अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इस घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। रविवार को होने वाले रग्बी लीग फाइनल मुकाबले से पहले शनिवार सुबह फैंस की भारी भीड़ टीम की बस को देखने और चीयर करने पहुंची थी, जिसके दौरान यह हादसा हो गया।